Friday, April 11, 2014

Middle Class ka Tag

So finally I got a topic worthy enough to be elucidated in Hindi. Rich people may laugh at it, the poor ones won't have the means to read it ...so that means only the mid cadre folks will be able to read and relate to it...Good luck reading!

एक टैग जो पैदा होने के साथ ही लग गया मुझपे
जुड़ गया हो सरनेम से जैसे
निकलेगा नहीं ये पानी, डिटर्जेंट या तेल से
क्योंकि ये है मिडिल क्लास का टैग

कभी कपडे याद दिला देते हैं तो कभी जूते
कभी स्किन का टेक्सचर तो कभी ये अनगिनत मुहासे बोल दते हैं
ये झड़ते बाल और धूप में फीका पड़ता रंग भी एक ही दास्ताँ सुनाते हैं
जायेगा नहीं तुम्हारा ये मिडिल क्लास का टैग

माँ बाप की बढ़ती उम्मीदें और घटता भरोसा
उनका किसी और बात का गुस्सा तुम पर निकाल देना
उनका तुम्हारी खुशियों से मुह मोड़ लेना
भूलने नहीं देता ये मिडिल क्लास का टैग

उम्र हो जाने से पहले ही घरवालों का शादी शादी चिल्लाना
अच्छे कॉलेज में एडमिशन के लिए एड़ियाँ रगड़ना
जॉब लगने से पहले ही टैक्स प्लानिंग करना
और भी पक्का कर देता है ये मिडिल क्लास का टैग

पैसा सेव करने की स्कीम्स ढूंढते रह जाना
कुछ बड़ा सोचने पर अपनी हंसी उड़वाना
कुछ ना करने पर लेथार्जिक करार दिए जाना
ऐसी ज़िन्दगी जीने पर मजबूर कर देता है ये मिडिल क्लास का टैग।

                                                                                                                                                 -लेखिका 

दिशा वाही